छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या , 08 से 10 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 04-10-2022 5:46:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या , 08 से 10 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
रायपुर 04 अक्टूबर 2022 -  झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर गुमला में 8 से 10 लोगों ने एक युवक की धारधार हथियार ( कुल्हाड़ी ) से काटकर हत्या कर दी. मामला जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-बड़काडी इलाके का है. हत्या का आरोप छत्तीसगढ़ के युवकों पर लगा है. मृतक एजाज अंसारी जारी के तिगरा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ गुमला के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, कुछ लोग इसे मॉब लिंचिंग बता रहे हैं. लेकिन पुलिस इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस से मदद मांगी गई है. उधर, हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव को उठाने से मना कर दिया. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और गुमला एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. देर रात तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था. इस मामले में एजाज के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के सतीश उरांव, लालसाय उरांव समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में तहरीर दी है।

मृतक के भाई सरवर ने बताया कि एजाज छत्तीसगढ़ के पतराटोली गया था. वहां के युवकों से उसका विवाद चल रहा था. उन्हीं युवकों ने लाठी-डंडे और टांगी से वार कर एजाज की हत्या की है. उसकी बाइक पतराटोली में जली अवस्था में मिली है. पुलिस का कहना है कि एजाज चोरी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका था. उस पर जिले के जारी, पालकोट और डुमरी थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल मामले में जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH