सटोरियों के लिए अब छत्तीसगढ़ नही रहा सुरक्षित , ऑनलाइन सट्टा खिलाते 09 गिरफ्तार , देखे सभी के नाम

रायपुर , 26-09-2022 2:04:34 AM
Anil Tamboli
सटोरियों के लिए अब छत्तीसगढ़ नही रहा सुरक्षित , ऑनलाइन सट्टा खिलाते 09 गिरफ्तार , देखे सभी के नाम
रायपुर 25 सितंबर 2022 -  चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा, महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से सट्टा संचालित करते 9 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में सवार होकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर चार पहिया वाहन को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर चार व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे। व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय कुमार गिरी, आयुष निर्मल, राज यादव एवं सुन्दरलाल विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुक एप्लिकेशन एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक के माध्यम से वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। 

उक्त चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा भिलाई दुर्ग निवासी एस.ए.आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश नामक व्यक्ति से महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया जिसके आधार पर भिलाई से आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 15,000/- रूपये , रिट्स कार क्रमांक CG - 24 - 9227 जुमला कीमती लगभग 9,20,000/- रूपये तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 297/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

- गिरफ्तार आरोपी -

01. विजय कुमार गिरी पिता उदयनाथ गिरी उम्र 37 साल निवासी कैम्प 01 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग। 

02. आयुष निर्मल पिता दिलीप कुमार निर्मल उम्र 23 साल निवासी टी मार्केट उत्तम टॉकीज के पास पावर हाउस थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग। 

03. राज यादव पिता भगवान यादव उम्र 19 साल निवासी नेहरू चौक कैम्प - 01 भिलाई जिला दुर्ग। 

04. सुंदर लाल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी शक्ति नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग। 

05. एस ए आसिफ पिता शेख अब्दुल चमन उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट कृष्णा नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग। 

06. प्रमोद ओवनर पिता स्व. जार्ज ओवनर उम्र 43 साल निवासी सूर्यविहार कॉलोनी स्मृति नगर भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग। 

07. आकाश शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 29 साल निवासी वैशाली नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग। 

08. धर्मेन्द्र पिता स्व बहादुर सिंह उम्र 44 साल निवासी सुपेला भिलाई जिला दुर्ग। 

09. गणेश कुमार पिता मधुकुमार उम्र 28 साल निवासी भिलाई 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH