छत्तीसगढ़ - पुलिस ने चाक़ूबाजों का निकाला जुलूस , गणेश विसर्जन की तैयारी के दौरान किया था हमला

रायपुर , 13-09-2022 10:03:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस ने चाक़ूबाजों का निकाला जुलूस , गणेश विसर्जन की तैयारी के दौरान किया था हमला
रायपुर 13 सितंबर 2022 -  राजधानी में झांकी की गाड़ी सजाने के वक्त कुछ लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ लाठी-डंडे और चाकू से वार कर दिए. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था. शिकायत के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक वैभव सोनी ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत की थी. गणेश समिति बंधवापारा के सभी सदस्यों के साथ अपने गणेश झांकी वाहन को सजा रहे थे. प्रार्थी के साथ मोहल्ले के लक्की यादव, विशु यादव, गौरव यादव एवं अन्य साथी थे. तभी मोहल्ले का अल्ताफ उर्फ बाबू अपने साथी सुब्रत हरपाल, बबलू उर्फ साने और 1 अन्य के साथ पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने बहुत हीरो बनता है कहकर गाली गलौज करने लगे।

प्रार्थी द्वारा मना करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के बाएं पैर में वार कर चोट पहुंचाए. प्रार्थी के साथियों ने बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी डंडे से मारपीट किए. जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 399/22 धारा 294, 506बी, 323, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी उसके साथियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. टीम के सदस्यों ने आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड की कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अल्ताफ उर्फ बाबू, सुब्रत हरपाल, बबलू कबीर उर्फ साने और विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जूब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि अल्ताफ उर्फ बाबू, सुब्रत हरपाल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH