छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्यवाही , रिश्वत लेते पटवारी और शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

रायपुर , 09-09-2022 3:19:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्यवाही , रिश्वत लेते पटवारी और शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
रायपुर 08 सितंबर 2022 -  रिश्वत लेते पटवारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका, बनाने के एवज में हल्का नंबर 13/18, कोहका भिलाई के पटवारी नीलकमल सोनी द्वारा 06 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत का सत्यापन कराया गया। 

प्रार्थी और आरोपी के मध्य 06 हजार रूपये देने की सहमति बनी शिकायत सत्यापन होने पर आरोपी नीलकमल सोनी, पटवारी, प.ह.नं. 13/18, कोहका भिलाई, जिला-दुर्ग को मांगी गई रिश्वत की रकम 06 हजार रूपये लेते पटवारी कार्यालय जामुल से पकड़ा गया। 

वही एक और मामले में प्रार्थी ने ACB अंबिकापुर में शिकायत की थी कि विद्यालय के वर्ष 2021-22 के मान्यता के नवीनीकरण हेतु जिला शिक्षा कार्यालय सूरजपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जो वर्तमान में लंबित है। उक्त संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सूरजपुर में पदस्थ जुगेश्वर प्रसाद, सहायक ग्रेड-02 द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत का सतयापन कराया गया। प्रार्थी और आरोपी के मध्य 15 हजार रूपये देने की सहमति बनी। 

शिकायत सत्यापन होने पर आज आरोपी जगेश्वर प्रसाद, सहायक ग्रेड-02 को प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की रकम 15 हजार रूपये लेते जिला कार्यालय के बुक डिपो से पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा-7(क), 12 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH