छत्तीसगढ़ - चरित्र शंका में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , आरोपी पति गिरफ्तार
रायपुर , 07-09-2022 9:52:50 PM
रायपुर 07 सितंबर 2022 - चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोली गांव (भाऊ) की है. बीती रात आरोपी पति ने घर में सो रही पत्नी के सिर पर फावड़ा से वार करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
उप निरीक्षक सालिकराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अकोली गांव (भाऊ) में आरोपी पति नेमीचंद धीवर ने बीती रात अपनी पत्नी बिरझा धीवर की चरित्र शंका के चलते रपली (फावड़ा) से वार करने के बाद गला दबाकर कर उसकी हत्या कर दी. मृतिका के बेटे की सूचना पर आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ 302 के तहत कार्यवाही कर रही है. वहीं मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
















