छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी भारी बारिश , महीने के अंत तक होगी मानसून की विदाई

रायपुर , 06-09-2022 7:46:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी भारी बारिश , महीने के अंत तक होगी मानसून की विदाई
रायपुर 06 सितंबर 2022 -  प्रदेश में एक जून से लेकर पांच सितंबर तक यानि 97 दिनों में 1039.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब भारी वर्षा के आसार नहीं है। सितंबर तीसरे हफ्ते के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश के बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2094.6 तथा सबसे कम सरगुजा जिले में 501.5 मिमी वर्षा हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में ज्यादा, 13जिलों में सामान्य और पांच जिलों में कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में अभी तक 772.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य है। वर्तमान में प्रदेश में सामान्य वर्षा हुई है।

बीते कुछ दिनों से वर्षा न होने के कारण उमस में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश भर में सोमवार को बिलासपुर 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई। दरभा में सात सेमी, सूरजपुर में छह सेमी, लैलूंगा में चार सेमी, कठघोरा में तीन सेमी वर्षा दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बतायाकि अभी मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH