छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब नींबू और मिर्ची की एंट्री , राज्य के सभी थानों में नीबू मिर्च टांगने की सलाह

रायपुर , 31-08-2022 9:03:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब नींबू और मिर्ची की एंट्री , राज्य के सभी थानों में नीबू मिर्च टांगने की सलाह
रायपुर 31 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब नींबू और मिर्ची की एंट्री हुई है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि हर थाने में नींबू-मिर्ची टांग देना चाहिए। पुलिस से अपराध रुक नहीं रहा है, तो कम से कम इस टोटके से अपराध में कुछ कमी आए। दरसअल, भाजपा नेताओं का यह बयान उस समय आया है, जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभाग की समीक्षा बैठक में जुआ , सट्टा और अवैध काम करने वालों की सूची सार्वजनिक कर दी थी। 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने थानेदारों को कमजोर पुलिसिंग के लिए फटकार लगाई है। इसके बाद राजधानी रायपुर में एक दिन पहले ही गांजा तस्करों की गाड़ी में अवैध हथियार मिल गया है। हालांकि भाजपा के निशाना साधने पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपने घर के सामने नींबू-मिर्ची टांगना चाहिए, जिससे उनका पद बचा रह सके।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश का कोई एक थाना नहीं होगा, जहां प्रतिदिन अपराध दर्ज नहीं होता होगा। इन थानों का ग्रह-दोष बिगड़ चुका है, इसलिए अपराध के नियंत्रण के लिए नींबू-मिर्च बांधने की जरूरत है। इसे लेकर प्रदेश सरकार को एक अभियान चलाना चाहिए। कौशिक ने कहा कि यह दुखद है कि प्रदेश के गृहमंत्री को पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सट्टेबाज और जुआ खिलाने वालों की सूची देनी पड़ रही है। प्रदेश में जिस तरह से अपराध घटित हो रहे हैं, उस पर अंकुश लगाने को लेकर जरा भी संवेदनशीलता नहीं दिखती।

धरमलाल कौशिक के आरोप पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में अपराध दर्ज नहीं होता था। अपराध के बाद थानों में FIR दर्ज नहीं होना ज्यादा चिंताजनक था। उस समय अपराधी बेलगाम थे। कौशिक क्या चाहते हैं कि अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हो। नींबू-मिर्ची इतनी प्रभावशाली थी, तो कौशिक जी को अपने घर में टांग लेना था। भाजपा ने असमय उनको नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया। नींबू-मिर्ची लगाकर वह बच सकते थे।

ND
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब नींबू और मिर्ची की एंट्री , राज्य के सभी थानों में नीबू मिर्च टांगने की सलाह

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH