10 हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी अधिकारी और असिस्टेंट ट्रेजरी अधिकारी गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
10 हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी अधिकारी और असिस्टेंट ट्रेजरी अधिकारी गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
टीकमगढ़ 30 अगस्त 2022 -  कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय शाखा में मंगलवार को दोपहर में लोकायुक्त पुलिस सागर की छापामार कार्रवाई हुई है। इसमें जिला कोषालय अधिकारी और सहायक कोषालय अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और कई विभाग के प्रभारी अधिकारी दफ्तर छोड़कर भाग गए।

लोकायुक्त DSP राजेश खेड़े ने बताया कि टीकमगढ़ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पूर्व में तैनात डॉ शिवेंद्र चौरसिया काफी समय पहले रिटायर हो गए थे। रिटायर होने के बाद उनका जीपीएफ, अर्जित अवकाश, मेडिकल सहित अन्य कार्यों को लेकर करीब 43 लाख रुपए के बिल का भुगतान जिला कोषालय कार्यालय से किया जाना था, जिसके एवज में जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल और सहायक कोषालय अधिकारी शिवराम प्रजापति द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। 

इसमें डॉक्टर चौरसिया द्वारा पूर्व में ही 5000 रिश्वत के रूप में बातचीत के दौरान दे दिए गए थे। लेकिन इसके बाद 10 हजार मंगलवार को देना तय हुआ और मंगलवार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल को पकड़ा है। इसमें सह आरोपी के रूप में सहायक कोषालय अधिकारी शिवराम प्रजापति भी शामिल है कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर DSP राजेश खेड़े , TI मंजू सिंह सहित अन्य विशेष पुलिस स्थापना इकाई के सदस्य शामिल रहे।

लोकायुक्त की कार्रवाई से टीकमगढ़ कलेक्टोरेट में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेजरी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी दफ्तरों से गायब हो गए। जब तक लोकायुक्त की कार्रवाई चलती रही। तब तक कर्मचारी गायब ही रहे। कोई भी कर्मचारी लोकायुक्त टीम के सामने आने के लिए तैयार नहीं था। इससे टीम के खौफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH