मकान की नींव खोदाई के दौरान मजदूरों को मिले थे मुगलकालीन सोने के सिक्के , लालच ने खोल दिया राज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मकान की नींव खोदाई के दौरान मजदूरों को मिले थे मुगलकालीन सोने के सिक्के , लालच ने खोल दिया राज
धार 28 अगस्त 2022 -  गुरुनानक मार्ग पर मकान की खोदाई में मजदूरों के हाथ गिन्नियां लगने की खबर पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली पुलिस ने आठ मजदूरों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद करीब 60 लाख कीमत का सोना और मटमैले रंग का धातु संग्रहण पात्र बरामद किया है। जब मजदूरों के घर तलाशी ली गई तो किसी ने मां को गिन्नियां संभालकर रखने के लिए दी थीं, तो किसी ने कपड़ों में छुपा दी थी।

शनिवार को पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि चिटनीस चौक में शिवलाल राठौर के मकान की खोदाई के दौरान पुरातत्व महत्व का खजाना मजदूरों के हाथ लगा था। इसे उन्होंने आपस में बांट लिया था। बेचने की कोशिश के दौरान पुलिस को सूचना मिली और मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर करीब 86 सोने की गिन्नियां बरामद की गई हैं। ये मुगलकाल की प्रतीत हो रही हैं। पुरातत्व विभाग से इसकी प्राचीनता की जानकारी निकाली जा रही है। गिन्नियां और सोने की चेन आरोपितों ने आपस में बांट ली। एक मजदूर ने सिक्का बाजार में बेच दिया। इससे मिले रुपये से उसने मोटर साइकिल खरीदी और रुपये खर्च करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

ASP देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुरेश, सोहन, बरमा, सोहन, दिनेश, मनीष, धर्मेंद्र, जितेंद्र सभी निवासी हिम्मतगढ़ के कब्जे से 86 गिन्नियां सहित सोने की एक चेन टूटी हुई, सोने के टुकड़े बरामद किए हैं। इनका वजन 1 किलो 118 ग्राम है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगा था। हालांकि कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस के रिमांड आवेदन को न्यायालय ने खारिज कर दिया और मजदूरों को जमानत मिल गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH