छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , आबकारी मंत्री के सीने में उठा दर्द , निजी हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती
रायपुर , 27-08-2022 9:18:14 PM
रायपुर 27 अगस्त 2022 - आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, कोंडागांव से रायपुर जाते वक्त बीच रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।
दरअसल, कवासी लखमा कोंडागांव जिले में शुक्रवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के बाद उन्हें थोड़ी बेचैनी सी होने लगी थी। जिसके बाद वे सर्किट हाउस में अपने रूम में चले गए थे। फिर, वहां से वे शाम को करीब 6 बजे सड़क मार्ग से अपनी कार से रायपुर के लिए निकल गए। इस बीच उनके सीने में दर्द हुआ। आबकारी मंत्री के काफिले के साथ एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी थे। हालांकि, कवासी लखमा की ज्यादा सीरियस कंडीशन नहीं थी। फिर भी एतिहातन उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
















