बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड , 26-08-2022 10:26:24 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर
मुम्बई 26 अगस्त 2022 -  मशहूर फिल्ममेकर , डायरेक्टर , प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। सावन की हालत पिछले कई दिनों से नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

सावन के स्पोक्सपर्सन और भतीजे नवीन कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से उनकी मौत हो गई। पिछले दो दिनों से धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नवीन ने कहा, 'उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी थी। परिवार ने निमोनिया समझकर उन्हें भर्ती करवाया था, लेकिन उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।'

सावन कुमार के निधन पर सलमान खान ने शोक जताया है। सलमान ने सावन के निर्देशन में बनी फिल्म सनम बेवफा में काम किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय सावन जी। हमेशा आपको प्यार किया और आपकी इज्जत की।

सावन कुमार ने सौतन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। इन्हीं के निर्देशन में बनी फिल्मों से संजीव कुमार और जूनियर महमूद को देशभर में पहचान मिली थी। जिंदगी प्यार का गीत है गाने की लिरिक्स सावन कुमार ने ही लिखी थी।

सावन ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत 1967 की फिल्म नौनिहाल से की थी, जिसमें संजीव कपूर लीड रोल में थे। पहली ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH