बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ के 1,917 स्वास्थ्य केंद्रों का पानी नहीं है पीने के लायक , पेयजल शुद्धता की जाँच में हुआ खुलासा

रायपुर , 21-08-2022 8:01:25 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ के 1,917 स्वास्थ्य केंद्रों का पानी नहीं है पीने के लायक , पेयजल शुद्धता की जाँच में हुआ खुलासा
रायपुर 21 अगस्त 2022 -  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से पेयजल शुद्धता की कराई गई जांच में प्रदेश के 1,917 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं (सामुदायिक/उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का पानी दूषित मिला है। इसमें रायपुर के 61 केंद्र शामिल हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव और जल जीवन मिशन के संचालक को स्वास्थ्य संस्थानों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवसर सचिव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी किया है।

पेयजल दूषित होने की सबसे ज्यादा समस्या उप स्वास्थ्य केंद्रों में है। करीब 90 प्रतिशत उप स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल दूषित मिला है। राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक 263 स्वास्थ्य संस्थानों के पेयजल दूषित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्षा का मौसम शुरू होने से पहले मई-जून में स्वास्थ्य संस्थानों में नल के जरिए आपूर्ति किए जाने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता जांच कराई गई थी।

स्वास्थ्य संस्थानों से पेयजल के नमूने एकत्रित करने के बाद विभिन्न् मानदंडों जैसे-रासायनिक परीक्षण, विषाक्त पदार्थ और बैक्टीरिया आदि की मौजूदगी के हिसाब से परीक्षण किया गया था। मानक ब्यूरो के निर्धारित मानदंडों को पूरा करने के मामले में बहुत सारे सैंपल फेल हुए हैं।

इन जिलों के ज्यादा स्वास्थ्य संस्थान, जहां दूषित मिला पानी

राजनांदगांव- 263

जशपुर- 154

गरियाबंद- 113

कोंडागांव- 112

रायगढ़-108

सुरजपुर- 97

बलौदाबाजार-84

बिलासपुर- 69

दुर्ग- 27

प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्र

उपस्वास्थ्य केंद्र-5206

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- 793

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- 753

सिविल अस्पताल- 20

जिला चिकित्सालय- 25

रायपुर के इन उपस्वास्थ्य केंद्रों का पानी पीने लायक नहीं

अभनुपर : चंडी, रवेली, उपरवारा, निमोरा, पचेड़ा, हसदा, मानिकचौरी, चंपारण, तामासिवनी, पारागांव, गिरोला, बेलर, ढोढरा, टेकारी।

आरंग : भैसा, भैसमुडी, भंडारपुरी, छटेरा, मोखला, खौली, मालीडीह, टेकारी, बडगांव, बहनाकाडी, चीचा, कुरूद, पलौद, राखी, सिवनी, अकोलीकला, बनरसी, रानीसागर, परसदा, रीवां।

धरसीवां : चरौदा, टेकारी, बरौदा, दतरेंगा, डोमा ।

तिल्दा : बिलाडी, भिंभौरी, चांपा, मढ़ी, मूरा, बेलदार सिवनी, बुडेनी, ईल्दा, फरहदा, केशला, मोवा, सरोना ।

रायपुर शहरी: मोवा, सरोना, रायपुरा, लालपुर, भनपुरी, गोगांव, लाभांडी, बोरियाकला, आमासिवनी, कचना, तुलसी, डुंडा।

स्वास्थ्य विभाग व संचालक, महामारी नियंत्रण डा. सुभाष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के पेयजल शुद्धता की जांच कराई गई थी। मई-जून में सैंपल लिए गए थे। कई केंद्रों के सैंपल अमानक मिले हैं। स्वास्थ्य संस्थानों को अमृत मिशन योजना से जोड़ने के लिए पत्र लिखा गया है।

ND

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH