छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट , इन संभागों में होगी तेज बारिश

रायपुर , 20-08-2022 8:58:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट , इन संभागों में होगी तेज बारिश
रायपुर 20 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अति वर्षा होने को लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सभी मोबाइल उपयोगकर्ताओं को SMS भी भेजा जा रहा है। 

साथ ही बारिश को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। 20 अगस्त को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी और इससे लगे बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ,एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गहरा अवदाब आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट के पास आज दिनांक 19 अगस्त को शाम को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी को पार करके बालासोर और सागर दीप के पास भूमि पर आने की संभावना है। इसके बाद यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है, साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में तथा पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, बंकोरा, दिया, गहरा अवदाब के केन्द्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

प्रदेश में आज दिनांक 20 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में आज दिनांक 20 अगस्त को सरगुजा संभाग , बिलासपुर संभाग , दुर्ग संभाग , रायपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी और इससे लगे बस्तर संभाग के जिलों में भारी होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH