छत्तीसगढ़ में कोरोना ने ली बढ़त , दुर्ग जिला NO 1 पर तो राजनांदगांव NO 2 पर , देखे जिले वार आँकड़े
रायपुर , 19-08-2022 8:08:48 AM
रायपुर 18 अगस्त 2022 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है प्रदेश में गुरुवार को 319 कोरोना के नए मरीज मिले हैं वही आज 128 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं , प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 1725 हो गयी है। वही आज एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। अगर बात करे आज हुए कोरोना टेस्ट की तो आज कुल 10597 लोगो की कोरोना जाँच की गई है।
अगर जिले वार नए संक्रमितों की बात करे तो गुरुवार को दुर्ग जिला 46 नए संक्रमितों के साथ टॉप 01 पर है तो राजनांदगांव जिला 31 नए संक्रमितों के साथ टॉप 02 पर है और 23 - 23 संक्रमितों के साथ रायपुर और सरगुजा जिला टॉप 03 पर है वही 20 - 20 नए संक्रमितों के साथ कांकेर और धमतरी जिला टॉप 04 पर है तो 18 नए मरीजो के साथ बालोद जिला टॉप 05 पर है।
वही आज जांजगीर चाम्पा जिले में 01 नए मरीजो की पहचान हुई है।
- अधिक जानकारी के लिए पेज को डाउनलोड करे -
















