कार सहित नदी में बहे पटवारी का शव बरामद , तहसीलदार अब भी लापता , सर्चिंग अभियान जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार सहित नदी में बहे पटवारी का शव बरामद , तहसीलदार अब भी लापता , सर्चिंग अभियान जारी
सीहोर 17 अगस्त 2022 -  सोमवार रात से लापता तहसीलदार व पटवारी की मंगलवार शाम को लोकेशन के आधार पर कर्बला पुल के पास सीवन नदी में सर्चिंग की जा रही थी, जिनका देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर ग्राम छापरी में पटवारी महेंद्र रजक का शव व कार बरामद हुई है। जबकि तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर की तलाश अभी जारी है। 

बता दे कि जिले में पदस्थ रहे एक तहसीलदार और पटवारी सोमवार रात अपने घर से कहीं पर खाना खाने जाने की कहकर कार से निकले थे, जब वह सुबह तक नहीं लौटे तो परिजनों ने मंडी थाने पहुंच कर गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में मंगलवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं CCTV फुटेज से मिली लोकेशन के आधार पर सीवन नदी पर बने कर्बला पुल के पास सर्चिंग अभियान चलाया गया था। हालांकि देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। तहसीलदार शुगर फैक्ट्री चौराहा और पटवारी हाउसिंग कृष्णा नगर सीहोर निवासी है।

तहसीलदार शाजापुर जिले की तहसील मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ है, जबकि पटवारी जिले की नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ था। तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर के बेटे ने थाने जाकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि सोमवार की रात को तहसीलदार और पटवारी अपने दोस्त महेन्द्र शर्मा व राहुल आर्य के साथ पार्टी करने रफीकगंज स्थित दोस्त तरुण सिंह के फार्म हाउस पर गए थे। तहसीलदार और पटवारी एक कार में सवार थे। 

इस सूचना के बाद मंडी थाना पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि कर्बला पुल से इंदौर नाका के पास एक पेट्रोल पंप पर कार जाते हुए CCTV में कैद हुई थी, वहीं गणेश मंदिर के CCTV में कार आते हुए नहीं दिखी, जिससे संभावना के तौर पर कर्बला पुल के पास सीवन नदी में NDRF का दल मंगलवार की शाम नदी में तलाश करता रहा, लेकिन बुधवार की सुबह 8.30 पर जब मंडी पुलिस और NDRF का सर्चिंग दल नदी किनारे जांच करता हुआ करीब तीन किमी दूर ग्राम छपरी पहुंचा तो नदी में कार दिखी, जिसे निकालने पर पटवारी महेंद्र रजक का भी शव मिला, जबकि तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर की तलाश अभी तक जारी है।

इस संबंध में TI पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर सर्चिंग की जा रही थी। ग्राम छापरी के पास कार व पटवारी महेंद्र रजक का शव मिला है वहीं तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर की तलाश अभी जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH