छत्तीसगढ़ में 02 अगस्त से बदलेगा मौषम , मिलेगी उमस और गर्मी से राहत

रायपुर , 01-08-2022 6:46:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 02 अगस्त से बदलेगा मौषम , मिलेगी उमस और गर्मी से राहत
रायपुर 01 अगस्त 2022 -  राजधानी में लगातार पांच दिनों से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सिय रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक दिन बाद मौसम बदलेगा और अधिकतम, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे राहत मिलेगी।

पांच दिनों से शहर में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि रविवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन एक-दो किलोमीटर के दायरे में ही। मौसम विज्ञानियों के मुताबकि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमरान तक 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है।

इससे प्रदेश में 02 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 01 जून 2022 से अब तक राज्य में 559.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। विभिन्न जिलों में 01 जून से 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर में सर्वाधिक 1427.7 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 209.1 मिमी औसत वर्षा हुई है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH