छत्तीसगढ़ - बीएड और डीएलएड में प्रवेश के लिए इस तारीख तक कराएं ऑनलाईन पंजीयन

रायपुर , 01-08-2022 6:01:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीएड और डीएलएड में प्रवेश के लिए इस तारीख तक कराएं ऑनलाईन पंजीयन
रायपुर 01 अगस्त 2022 -  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी होने के पहले दिन पांच प्रतिशत सीटों पर छात्रों ने प्रवेश ले लिया। प्रथम चरण में मेरिट सूची के छात्रों को 05 अगस्त तक प्रवेश का मौका दिया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में प्रवेश के लिए 06 और 07 अगस्त को आनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी।

08 अगस्त को महाविद्यालयों को सूची प्रदान करनी होगी और 09 अगस्त को मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर सीटों पर प्रवेश होगा। छात्र 09 से 16 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया खोल दी जाएगी। कालेज प्रबंधन अपने अनुसार प्रवेश ले सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष बीएससी प्रथम वर्ष में रायपुर साइंस कालेज में सर्वाधिक 94.4 प्रतिशत कटआफ रहा। बीकाम में डिग्री गर्ल्स कालेज में 86 प्रतिशत और बीए में सर्वाधिक कटआफ छत्तीसगढ़ कालेज से 74.20 प्रतिशत रहा है। ऐसे में राजधानी के प्रमुख कालेजों में प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति है।

कालेजों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी होने के बाद कालेजों द्वारा छात्रों मैसेज के माध्यम से जानकारी देने की बात कही गई थी। लेकिन सूची जारी होने पर छात्रों को मैसेज ही नहीं मिल रहा है। कालेज प्रबंधन ने तकनीकी समस्या को देखते हुए कालेजों के पोर्टल पर जानकारी देखने की बात कही है। इधर स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए पोर्टल खोला गया है, लेकिन कालेजों के विकल्प चुनने पर तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन को की गई है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। बीएड में प्रवेश के लिए पंजीयन व ऑनलाईन विकल्प फार्म जमा करने की तिथि 29 जुलाई से 07 अगस्त तक है। प्रथम चरण की सूची 18 अगस्त को जारी होगी। प्रवेश की प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। रिक्त सीटों की जानकारी 26 अगस्त को दी जाएगी।

द्वितीय सूची 05 सितंबर को जारी करेंगे। इसके आधार पर दाखिले 09 सितंबर तक होंगे। द्वितीय चरण के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 13 सितंबर व तृतीय चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी तरह डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए आनलाइन पंजीयन 29 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगी। प्रथम सूची 16 अगस्त को जारी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH