छत्तीसगढ़ में 05 दिन से हड़ताल पर बैठे 05 लाख कर्मचारियों का कटेगा वेतन , कार्यवाही की भी चेतावनी

रायपुर , 30-07-2022 7:49:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 05 दिन से हड़ताल पर बैठे 05 लाख कर्मचारियों का कटेगा वेतन , कार्यवाही की भी चेतावनी
रायपुर 29 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ में पांच दिन से हड़ताल पर बैठे सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन कटेगा। राज्य सरकार ने हड़तालियों पर कार्यवाही करने को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश में सभी कलेक्टरों व विभागाध्यक्षों को हड़ताल, धरना और सामूहिक अवकाश पर चल रहे कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के करीब 05 लाख कर्मचारी पिछले पांच दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कर्मियों की मांग है कि उन्हें केंद्र सरकार के समान 34 फीसद महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता व सातवां वेतनमान दिया जाए।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी , अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा और प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने राज्य सरकार के हड़ताल की अवधि का वेतन काटने के आदेश को अनुचित बताया है। नेताओं ने कहा है कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों से संवाद करने की बजाय सरकार वेतन काटने का आदेश जारी कर रही है। यह एक तरह से कर्मचारियों-अधिकारियों से वार्ता के मार्ग को बाधित करने जैसा है। इससे कर्मचारियों में और आक्रोश बढ़ेगा।

महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर छत्‍तीसगढ़ के करीब 05 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल पांच दिन की थी, लेकिन शनिवार और रविवार के कारण नौ दिन की हो गई है। इससे सरकार के खजाने और कामकाम पर विपरीत असर पड़ा है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार हड़ताल के कारण करीब 12 सौ करोड़ से अधिक का राजस्व प्रभावित हुआ है। वहीं, जिलों से लेकर मंत्रालय तक करीब 25 हजार से ज्यादा फाइलें जाम हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि हड़ताल के कारण प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद हैं। आबकारी, कलेक्टेरेट, तहसील कार्यालयों, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग में तालीबंदी रही। इसका सीधा असर सरकार के राजस्व आमदनी पर पड़ा है। हड़ताल के दौरान राज्य शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हुई है।

ND

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH