छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी , जांजगीर चाम्पा जिला रहेगा प्यासा

रायपुर , 27-07-2022 7:29:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी , जांजगीर चाम्पा जिला रहेगा प्यासा
रायपुर 27 जुलाई 2022 -  प्रदेश में सप्ताह भर से हो रही वर्षा के थमते ही उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में रायपुर सर्वाधिक गर्म रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में आने वाले दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

पाली में 11 सेमी , कोटा में 08 सेमी , सूरजपुर और तमनार में पांच सेमी , रायगढ़ , ओडगी , कुनकुरी , बलौदाबाजार में चार सेमी वर्षा दर्ज की गई है इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका हल्दी, अजमेर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका रायल सीमा, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। साथ ही उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH