रायपुर में लावारिस मिले 50 लाख को लेकर किसी ने नही किया पुलिस से संपर्क , आखिर क्या है माजरा

रायपुर , 26-07-2022 8:41:18 PM
Anil Tamboli
रायपुर में लावारिस मिले 50 लाख को लेकर किसी ने नही किया पुलिस से संपर्क , आखिर क्या है माजरा
रायपुर 26 जुलाई 2022 -  राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बैग ट्रैफिक जवान को मिला था। बैग में 50 लाख रुपये मिले थे। अब तक इन 50 लाख रुपये के बारे में पुलिस से किसी ने संपर्क नहीं किया है। अब रायपुर पुलिस ने 50 लाख रुपये से जुड़े मामले की जांच तेज कर दी है। नोटों के बंडल में ICCI बैंक की सील लगी मिली है। इसके आधार पर अब नोटों के नंबर और सील की जांच पुलिस कर रही है। शनिवार की सुबह से लेकर पैसे मिलने के समय तक लगभग 25 गाड़ियों को पुलिस ने जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग ICCI बैंकों से जानकारी मांगी है की एक सप्ताह के अंदर इतनी बड़ी रकम किसने निकाली है। वहीं मिले हुए बंडल के नोट की सीरीज को भी पुलिस ने भेजा है। हालांकि अब तक कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

पुलिस को अंदेशा है कि इतनी बड़ी रकम अगर किसी की गिरी होती तो अब तक वह किसी-न-किसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुका होता। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा पैसा हवाले का है। आखिर में छोड़ने वाला कौन है और अगर किसी का बैग गिरा है तो उसने पुलिस से संपर्क अब तक क्यों नहीं किया? यह बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिस दिन रायपुर में पैसे मिले हैं, उस दिन झारखंड में एक ATM में पैसे डालने गया कंपनी का कर्मचारी डेढ़ करोड़ लेकर फरार हो गया। झारखंड की पुलिस भी रायपुर पुलिस के संपर्क में है। वहां से गायब हुए नोट की जानकारी भी जुटाई जा रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस मामले में एडिशनल SP क्राइम अभिषेक माहेश्वरी का कहना है की पैसा किसका है, यह अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस थानों में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ICCIबैंकों से जानकारी मांगी गई है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH