22 वर्षों में अब तक आ चुके हैं 07 अविश्वास प्रस्‍ताव , पहली बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी बघेल सरकार , पढ़े पूरी डिटेल

रायपुर , 26-07-2022 2:20:32 AM
Anil Tamboli
22 वर्षों में अब तक आ चुके हैं 07 अविश्वास प्रस्‍ताव , पहली बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी बघेल सरकार , पढ़े पूरी डिटेल
रायपुर 25 जुलाई 2022 - विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस पर बुधवार को सदन में चर्चा होगी। करीब पौने चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी बघेल सरकार के विरुद्ध विपक्ष का यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है। प्रदेश के करीब 22 वर्षों के इतिहास में सदन में यह आठवीं बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। इससे पहले पेश हुए सातों प्रस्ताव बहुमत के आधार पर गिर गए थे। सत्तापक्ष के संख्या बल को देखते हुए इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव गिरने की संभावना ज्यादा है। डा. रमन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को सबसे ज्यादा तीन अविश्वास प्रस्ताव पेश किए गए थे।

मौजूदा सदन में दोनों ही तरफ राजनीति के कुशल खिलाड़ी मौजूद हैं। इनमें सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव , संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे , मोहम्मद अकबर और सत्यनारायण शर्मा शामिल हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक तीन अविश्वास प्रस्ताव पेश हुए थे। तब TS सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष और बघेल विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। 2005 में रमन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, तब महेंद्र कर्मा नेता प्रतिपक्ष और बघेल उपनेता थे। 2011 में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के नेतृत्व में रमन सरकार के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था। वहीं विपक्ष में बृजमोहन अग्रवाल , अजय चंद्राकर , शिवरतन शर्मा और धरमलाल कौशिक मौजूद थे। जोगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय के नेतृत्व में दो-दो बार अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वालों में ये नेता भी शामिल थे।

- विधानसभा में अब तक प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव -

प्रथम विधानसभा (वर्ष 2000-2003)
मुख्यमंत्री- अजीत जोगी (कांग्रेस)
नेता प्रतिपक्ष- नंदकुमार साय (भाजपा)

- नवंबर 2000 में सत्ता में आई जोगी सरकार के विरुद्ध पहला अविश्वास प्रस्ताव सितंबर 2002 में पेश किया गया। इस पर 30 सितंबर व 01 अक्टूबर को कुल 17 घंटे आठ मिनट चर्चा हुई। प्रस्ताव के पक्ष में 22 और विरोध में 61 मत पड़े।

- दूसरा अविश्वास प्रस्ताव जुलाई 2003 में पेश हुआ। इस पर 29 जुलाई को 11 घंटे 52 मिनट तक चर्चा हुई। पक्ष में 23 और विरोध में 54 मत पड़े।

द्वितीय विधानसभा (वर्ष 2003-2008)
मुख्यमंत्री- डा. रमन सिंह (भाजपा)
नेता प्रतिपक्ष- महेंद्र कर्मा (कांग्रेस)

- 2005 में बनी सरकार के विरुद्ध दिसंबर 2007 अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ। इस पर 03 और 04 दिसंबर को कुल 17 घंटे 50 मिनट तक चर्चा हुई। पक्ष में 26 और विरोध में 52 मत पड़े।
 
तृतीय विधानसभा (वर्ष 2008-2013)
मुख्यमंत्री- डा. रमन सिंह (भाजपा)
नेता प्रतिपक्ष- रविंद्र चौबे (कांग्रेस)

- सरकार गठन के करीब तीन वर्ष बाद दिसंबर 2011 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस पर 19 और 20 दिसंबर को कुल 23 घंटे 19 मिनट तक चर्चा हुई। पक्ष में 37 और विरोध में 48 मत पड़े।

चतुर्थ विधानसभा (वर्ष 2013-2018)
मुख्यमंत्री- डा. रमन सिंह (भाजपा)
नेता प्रतिपक्ष- टीएस सिंहदेव (कांग्रेस)

- सरकार गठन के करीब डेढ़ वर्ष बाद जुलाई 2015 में पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ। इस पर 24 और 25 जुलाई को 24 घंटे 25 मिनट तक चर्चा हुई। पक्ष में 37 और विपक्ष में 50 मत पड़े।

- सरकार के चौथे वर्ष में प्रवेश करते ही दिसंबर 2017 में दूसरा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस पर 22 दिसंबर को दोपहर 12.22 बजे से सदन में चर्चा शुरू हुई जो 23 दिसंबर सुबह 7:06 बजे तक कुल 18 घंटे 38 मिनट तक चर्चा हुई। पक्ष में 38 और विपक्ष में 48 वोट पड़े।

- कार्यकाल खत्म होने के करीब चार महीने पहले जुलाई 2018 में सरकार को तीसरे अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। इस पर 06 जुलाई को दोपहर 12.06 बजे चर्चा शुरू हुई जो रात्रि 02.14 बजे तक 14 घंटे आठ मिनट तक चली। यह प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH