छत्तीसगढ़ में आज से कर्मचारी हड़ताल पर , सरकारी दफ्तरों में पांच दिन कामकाज रहेगा ठप्प

रायपुर , 25-07-2022 11:51:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज से कर्मचारी हड़ताल पर , सरकारी दफ्तरों में पांच दिन कामकाज रहेगा ठप्प
रायपुर 25 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सोमवार से पांच दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। वे केंद्रीय कर्मियों के समान 43 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा (एचआरए) देने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को कलमबंद कामबंद हड़ताल नाम दिया गया हैै। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने 25 से 29 जुलाई तक के लिए सामूहिक अवकाश का आवेदन दे रखा है। इसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश है।

कर्मचारियों के इस आंदोलन के कारण सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने दावा किया है कि इस आंदोलन का काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस हड़ताल का आह्वान कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया है। दावा है कि फेडरेशन में 75 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी संगठन शामिल हैं। इसमें स्कूल-कालेज भी शामिल हैं।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा व महासचिव आरके रिछारिया ने इस हड़ताल के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है। वर्मा ने बताया कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। इससे पहले चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। इसके कारण विवश होकर हड़ताल का फैसला लेना पड़ा है।

हड़ताल शुरू होने से पहले ही इसका असर दिखने लगा है। भिलाई स्थित तकनीकी विश्वविद्यालय ने हड़ताल को देखते हुए अपनी परीक्षाएं टाल दी हैं। वहीं 28 जुलाई को हरेली के अवसर पर स्कूलों में होने वाले विभिन्न् आयोजनों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH