विधानसभा में उठा रेडी टू ईट का मुद्दा , बीजेपी ने की जांच की मांग , विधायक सौरभ सिंह हुए आक्रमक

रायपुर , 25-07-2022 11:24:26 PM
Anil Tamboli
विधानसभा में उठा रेडी टू ईट का मुद्दा , बीजेपी ने की जांच की मांग , विधायक सौरभ सिंह हुए आक्रमक
रायपुर 25 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन रेडी टू ईट फूड सप्लाई का मामला सदन में उठा। बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने रेडी टू ईट फूड सप्लाई का मामला उठाते हुए कहा, आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल महीने में रेडी टू ईट फूड की सप्लाई नहीं हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की हाईकोर्ट में लगी याचिका की वजह से सप्लाई नहीं हो सकी है। बीजेपी ने सदन की कमेटी से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, रेडी टू ईड फूड सप्लाई में भी अब माफिया घुस गए हैं। सदन में इस मामले पर जमकर शोर शराबा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, अगर जांच की आवश्यकता होगी आगे निर्णय लिया जाएगा।

बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने पूछा, हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि जिन-जिन समूहों का अनुबंध खत्‍म नहीं हुआ है उनकी सप्लाई जारी रहेगी। अनिला भेड़िया ने कहा, ऐसे समूहों से बीज निगम ने सप्लाई जारी रखा है। इन समूहों से रेडी टू ईट फूड की सप्लाई की जा रही है।

सौरभ सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने रेडी टू ईट फूड के ट्रांसपोर्टेशन का जिम्‍मा महिला स्व सहायता समूह को देने का आदेश दिया है। ट्रांसपोर्टेशन 13 रुपए की दर से किया जाना है, लेकिन बीज निगम 3 रुपए की दर तय कर रहा है। सरकार ने अपने एक जवाब में ये बताया है कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक दूसरी कंपनी से अनुबंध किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड इसका अनुबंध कर रहा है। दो बातें एक साथ कैसे हो सकती है।

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा, रेडी टू ईट फूड की सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था क्या की गई है? सदन में मंत्री ने इससे जुड़े एक सवाल पर दिये गए जवाब पर कहा है कि उनका जवाब गलत था। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि मई-जून महीने की सप्लाई की गई है। सिर्फ अप्रैल महीने की सप्लाई नहीं की गई है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि अप्रैल में यदि बच्चों के फ़ूड की सप्लाई नहीं हुई है ये गंभीर बात है। इस मामले की संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए। बीज विकास निगम को पैसा कमाने का धंधा नहीं बनाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब तक रेडी टू ईट फूड सप्लाई का ज़िम्मा महिला स्व सहायता समूह के पास था तब तक सप्लाई में कहीं गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन जब से एक करोड़पति को इसका ठेका दिया गया। बीज निगम के साथ एक ज्‍वाइंट कंपनी बनाई गई और सप्लाई ठप हो गया। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

विधानसभा अध्‍यक्ष डाक्टर चरणदास महंत ने संसदीय कार्य मंत्री को जवाब देने के निर्देश दिए। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अप्रैल महीने में कोर्ट में लगी याचिका की वजह से सप्लाई नहीं हुई। अप्रैल में गर्म भोजन वितरित किया गया। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि मंत्री अनिला भेड़िया ने सदन में गलत जवाब दिया है।
 
स्पीकर डाक्टर चरणदास महंत ने कहा, गलत उत्तर है तो हमें जानकारी दीजिए। जांच कराएंगे। सौरभ सिंह ने पूछा- पैकेट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखी गई है। मंत्री ने विधायक को जवाब देते हुुए कहा, उत्पादन तिथि लिखी होती है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH