छत्तीसगढ़ में सियासत तेज , CM बघेल और TS का दिल्ली में डेरा , आज हो सकता है कोई बड़ा फैसला

रायपुर , 24-07-2022 8:33:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सियासत तेज , CM बघेल और TS का दिल्ली में डेरा , आज हो सकता है कोई बड़ा फैसला
रायपुर 24 जुलाई 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री TS सिंहदेव दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों की रविवार को पार्टी आलाकमान से अलग-अलग मुलाकात हो सकती है। TS सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने के बाद CM भूपेश बघेल पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। शनिवार को शाम करीब चार बजे यहां से दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि वहां हिमाचल प्रदेश के साथियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी भेंट हो सकती है। उधर, भोपाल में बैठे TS सिंहदेव ने वहीं से शाम करीब 05 बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने सिंहदेव प्रकरण को लेकर आलाकमान से मुलाकात के संबंध में कुछ नहीं कहा, लेकिन वे पूरी तैयारी के साथ वहां गए हैं। आलाकमान से मुलाकात न भी हो तो वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। बता दें कि TS सिंहदेव ने 16 जुलाई को पंचायत विभाग छोड़ने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था, तब प्रदेश के प्रभारी PL पुनिया रायपुर में मौजूद थे। उन्होंने खुद पूरे प्रकरण की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव KC वेणुगोपाल और आलाकमान को दी थी।

इधर, पंचायत विभाग छोड़ने के बाद से ही सिंहदेव भी आलाकमान से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। बीते सोमवार (18 जुलाई) को राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के बाद भी सिंहदेव दिल्ली गए थे। हालांकि तब उन्होंने इस दौरे को पूर्व निर्धारित बताया था। तब सिंहदेव ने कहा था कि दिल्ली होते हुए अहमदाबाद बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इधर, पार्टी सूत्रों का दावा है कि दोनों नेताओं को आलाकमान की तरफ से ही दिल्ली बुलाया गया है। इसी कारण दोनों एक ही समय पर वहां पहुंचे हैं।

TS सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने इस विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे को सौंप दी है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार CM बघेल ने यह फैसला वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर लिया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH