नदी में मिली अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त , पति के सामने नदी में लगाई थी छलांग , ऐसे मिली जानकारी

रायपुर , 24-07-2022 12:29:56 PM
Anil Tamboli
नदी में मिली अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त , पति के सामने नदी में लगाई थी छलांग , ऐसे मिली जानकारी
रायपुर 24 जुलाई 2022 -  खारून नदी अकोला एनीकट में एक 35-40 साल की महिला का शव बहते हुये ग्रामवासियों ने देखा था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल उरला थाने की टीम मौके पर गई और शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर महिला की पहचान का प्रयास किया गया, नहीं चलने पर मृतिका का शव अम्बेडकर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया जाकर आस-पास के थानों के अलावा सरहदी जिले में महिला से संबंधित रिपोर्ट का ब्यौरा लिया गया। 

शनिवार को सूचना मिली कि इसी कद काठी की महिला का गुम इंसान रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज किया गया है। उरला पुलिस के द्वारा संबंधित परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराया गया। जो महिला की पहचान बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 35 वर्ष साकिन गुढ़ियारी के रूप में हुई। 

मृतिका के परिजनों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि महिला ने डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था। जो अपने दूसरे पति के साथ अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में निवास कर रही थी। दोनों दिनॉंक 20.07.2022 को महादेव घाट में नदी के पास घूमने गये थे। अचानक महिला ने अपने पति के सामने नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पति खुद भी उसे बचाने के लिये पानी कूदा। 

लेकिन न बचा सकने की स्थिति में डीडी नगर थाने जाकर सूचना दिया। डीडी नगर थाने की पुलिस ने काफी खोजबीन की प्रयास किया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था। मृतिका के पूर्व पति की तीन संताने है। 20 वर्षीय बड़ी लड़की ने बताया कि उसकी मां ने तीनों बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर से विवाह कर लिया था और वे लोग अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में रहने लगे थे। 

लड़की ने बताया कि मरने से ठीक पहले उसकी मॉं ने फोन पर उससे बिल्कुल सामान्य बातें की थी। वह यह भी बताती है कि पिछले काफी सालों से मृतिका की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। अक्सर भूत प्रेत दिखने की बात करती थी और उल्टा चला करती थी, पर कुछ समय से ठीक-ठाक हालत में थी। उरला पुलिस के द्वारा मर्ग जॉंच पर अन्य तथ्यों के विषय में जॉंच पड़ताल की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH