मशहूर TV सीरियल भाभी जी घर पर हैं के दिग्गज एक्टर का निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड , 23-07-2022 11:31:17 PM
Anil Tamboli
मशहूर TV सीरियल भाभी जी घर पर हैं के दिग्गज एक्टर का निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर
मुम्बई 23 जुलाई 2022 -  टीवी के फेमस सीरियल " भाबीजी घर पर हैं " के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है. 41 साल के दीपेश के अचानक हुए निधन से शो के स्टार्स और क्रू मेंबर्स शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीरियल में मोहनलाल तिवारी के किरदार को निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने दीपेश भान के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'आज हमारा शूट पर जाने का टाइम थोड़ा लेट था. तो मुझे लगता है कि वह अपने जिम के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चले गए थे. यही उनका फिटनेस रूटीन था. लेकिन खेलते हुए वह अचानक से गिर करके बेहोश गए. हम सभी के लिए यह बड़ा झटका था.'

रोहिताश ने आगे बताया, 'दीपेश उन लोगों में से थे जो अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते थे. वह फिटनेस फ्रीक थे. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे अपने इमोशंस को बयां करूं. हम सभी, हमारी पूरी टीम फिलहाल उनके घर पर हैं.'

रोहिताश के अलावा सीरियल " भाभी जी घर पर हैं " के प्रोड्यूसर संजय और बिनैफर कोहली ने भी दीपेश भान के जाने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'हम सभी हमारे प्यार दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से बेहद दुखी और शॉक हैं. वह " भाभी जी घर पर हैं " के सबसे डेडिकेटेड एक्टर्स में से एक थे. वह हमारे परिवार की तरह थे. हम सभी उन्हें बेहद मिस करेंगे. उनके परिवार को हमारी तरफ संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

दीपेश भान को मलखान के अपने मजेदार किरदार के लिए जाना जाता था. उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के अलावा 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था. जानकारी के मुताबिक, दीपेश दिल्ली पढ़ाई करने के बाद साल 2005 में मुंबई आ गए थे. उन्होंने शादी मई 2019 को दिल्ली में शादी की थी. जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।
मशहूर TV सीरियल भाभी जी घर पर हैं के दिग्गज एक्टर का निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH