छत्तीसगढ़ के पूर्व CM ने वर्तमान CM को दिया यह चैलेंज , किसने क्या कहा पढ़े इस खबर में

रायपुर , 23-07-2022 12:24:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM ने वर्तमान CM को दिया यह चैलेंज , किसने क्या कहा पढ़े इस खबर में
रायपुर 23 जुलाई 2022 -  नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाए आरोपों पर भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, भूपेशजी, जोर-जोर से चिल्लाने से, बात को डायवर्ट करने से आपके कोयला घोटाले , अवैध शराब की कमाई के पाप छिप नहीं जाएंगे। आपने मुझ पर औऱ मेरे परिवार पर जो भी झूठे आरोप लगाए हैं, उसमें एक रुपए का भी हेरफेर साबित करके दिखाएं, मैं डा रमन सार्वजनिक जीवन से संन्‍यास ले लूंगा। लेकिन तैयार आप भी रहिए।

पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने कहा, आश्‍चर्य होता है कि कानून से ऊपर से कोई हो सकता है क्‍या? सोनिया गांधी हो या राहुल गांधी, किसी ने भी अपराध किया है तो पूछताछ होगी। प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल के आरोपों का जवाब देते हुए रमन सिंह ने कहा, अगस्‍ता और पनामा घोटाले में TS सिंहदेव के साथ आप सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन वहां याचिका निरस्‍त कर दी गई। जहां तक नागरिक आपूर्ति घोटाले की बात है तो जिस ED का आप आज विरोध कर रहे हैं, अनिल टुटेजा और आलोक शुक्‍ला के खिलाफ उसी ED से जांच के लिए आपने पत्र लिखा था। चिटफंड मामले को लेकर रमन सिंह ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उपसचिव के घर इनकम टैक्‍स की छापेमारी को लेकर भी पूर्व मुख्‍यमंत्री ने CM भूपेश बघेल से जवाब मांगा है।

बतादें कि ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, मैं कहता हूं कि मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है तो कार्रवाई करो, लेकिन पनामा पेपर लीक मामले में डा. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह व पत्नी वीणा सिंह का नाम आया। इनके परिवार ने चिटफंड कंपनियों से 06 हजार करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ की जनता के लुटवा दिए। नान घोटाला हुआ। ED जांच कर रही है, लेकिन CM मैडम और CM सर कौन था, इसका राजफाश अब तक नहीं किया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM ने वर्तमान CM को दिया यह चैलेंज , किसने क्या कहा पढ़े इस खबर में

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH