रेलवे ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 20 ट्रेनो को किया रद्द , रद्द ट्रेनों में पैसिंजर और एक्सप्रेस दोनो शामिल

रायपुर , 23-07-2022 11:58:27 AM
Anil Tamboli
रेलवे ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 20 ट्रेनो को किया रद्द , रद्द ट्रेनों में पैसिंजर और एक्सप्रेस दोनो शामिल
रायपुर 23 जुलाई 2022 -  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव - कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन को जोड़ने , आटो सिग्नलिंग समेत नान इंटरलाकिंग का कार्य 25 जुलाई की सुबह 10 बजे से 27 की सुबह 10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान 20 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने के साथ चार ट्रेनों को बीच में समाप्त करने का फैसला रेलवे प्रशासन ने लिया है। एक साथ 20 ट्रेनों के 48 घंटों के लिए रद होने से महाराष्ट्र , मप्र के रीवा , टाटानगर , सिकंदराबाद , तिरुनेलवेली , अजमेर व पुरी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 25 व 26 जुलाई को दुर्ग से छूटने वाली दुर्ग-गोंदिया स्पेशल, 25-26 को गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया-दुर्ग स्पेशल, गोंदिया-इतवारी मेमू, इतवारी से छूटने वाली इतवारी-गोंदिया मेमू, रायपुर से छूटने वाली रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर, 26-27 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेंगी।

इसी तरह 25-26 जुलाई को कोरबा से छूटने वाली कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस, इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस, बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 26-27 को इतवारी से छूटने वाली इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 25 को रीवा से छूटने वाली रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 26 को इतवारी से छूटने वाली इतवारी-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद रहेगी।

वहीं 24 से 26 तक टाटानगर से छूटने वाली टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, 26 से 28 तक इतवारी से छूटने वाली इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 25 को सिकंदराबाद से छूटने वाली सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस, 26 को रायपुर से छूटने वाली रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद रहेंगी। इसी तरह 24 जुलाई को तिरुनेलवेली से छूटने वाली तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस,26 को बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस, 25 को पुरी से छूटने वाली पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, 26 को अजमेर से छूटने वाली अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद रहेंगी।

बीच में ये ट्रेने होंगी समाप्त

24-25 जुलाई को मुंबई से छूटने वाली मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। 25-26 को गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होगी। 24-25 को छत्रपति महाराज टर्मिनल से छूटने वाली छत्रपति महाराज टर्मिनल (मुंबई)-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन और 26-27 को गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया-छत्रपति महाराज टर्मिनल (मुंबई) एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH