छत्तीसगढ़ विधानसभा नहीं पहुंचे TS सिंहदेव , स्वास्थ्य विभाग के सवाल पर दूसरे मंत्री के जवाब देने पर विपक्ष हुआ हमलावर

रायपुर , 21-07-2022 10:20:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ विधानसभा नहीं पहुंचे TS सिंहदेव , स्वास्थ्य विभाग के सवाल पर दूसरे मंत्री के जवाब देने पर विपक्ष हुआ हमलावर
रायपुर 21 जुलाई 2022 -  विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सदन में मंत्री TS सिंहदेव की अनुपस्थिति को लेकर सरकार को घेरा. सिंहदेव के विभाग से संबंधित प्रश्न पर मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा जवाब दिए जाने पर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई. BJP विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री TS सिंहदेव का इस्तीफा स्वीकार हो गया है क्या जो दूसरे मंत्री जवाब दे रहे है? उन्हें किसने अधिकृत किया? 

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ,.चरणदास महंत ने कहा कि इस संबंध में हमने कल जानकारी दे दी है. इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन में शोर-शराबा शुरू कर दिया. संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मंत्री TS सिंहदेव ने अपने पत्र में कहीं भी त्यागपत्र नहीं लिखा है. इस पर बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि खुद को पंचायत विभाग से पृथक कर रहा हूं लिखा है. दरअसल, बेलतरा से बीजेपी विधायक रजनीश कुमार सिंह ने 2019 से 2022 तक सीजीएमएससी द्वारा खरीदी गई दवाई पर जानकारी मांगी. उन्होंने पूछा कि खरीदी के लिए आमंत्रित निविदाओं में डीपीसीओ (DPCO) या एनपीपीए (NPPA) से अधिक दर नहीं भरने के संबंध में संबंधित निविदा में शर्ते थी. क्या इन शर्तों का उल्लंघन किया गया है?? किस प्रकार से कार्रवाई की गई है ? 

स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की अनुपस्थिति में विधायक के प्रश्न का जवाब देने के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर खड़े हुए. उन्होंने बताया कि निर्धारित शर्त में एफिडेविट देना जरूरी था. एक फर्म ने अपने दर में संशोधन किया है, लेकिन उनसे जिस दर पर अनुबंध हुआ था, उसी दर पर में भुगतान किया गया है. संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. रजनीश सिंह ने पूछा- यदि कंपनियों की ओर से बार-बार वही गलती की जाती है तो ब्लैक लिस्टेड करने की प्रक्रिया है तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं इस पर मंत्री ने जवाब में कहा- विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH