छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , आतंकी फंडिंग का फरार आरोपी 09 साल बाद झारखंड से गिरफ्तार

रायपुर , 20-07-2022 7:24:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , आतंकी फंडिंग का फरार आरोपी 09 साल बाद झारखंड से गिरफ्तार
रायपुर 19 जुलाई 2022 -  आतंकी फंडिंग के मामले में 09 साल से फरार आरोपी श्रवण कुमार मंडल (41) को रायपुर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। वह मूलत: जमुई, बिहार का रहने वाला है। झारखंड के देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बंघा में रहकर वह ड्राइवरी कर रहा था। आरोपी के खाते में 20 से 25 लाख रुपये जमा किए गए थे। वहीं, उसके मौसेरे भाई धीरज साव ने उसे 30 लाख रुपये नकद दिए थे, जिसे 13 प्रतिशत कमीशन काटकर वह दूसरों तक पहुंचाया था।

SSP प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित श्रवण के कब्जे से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है। उसे बुधवार को  NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में एक आरोपित अभी भी फरार है जिसकी जानकारी हाथ लगी है।

बता दें कि 25 अक्टूबर 2013 में खमतराई थाने में आतंकी फंडिंग का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में चार आरोपी धीरज साव , जुबैर हुसैन , आयशा बानो और पप्पू मंडल को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। वहीं राजू खान न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है।

ED ने भी दर्ज किया है मामला

श्रवण कुमार मंडल पर आतंकी फंडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामला दर्ज किया है। इसे लेकर आरोपित ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो खारिज कर दी गई थी।

यह  पूरा मामला

पाकिस्तान से आतंकी संगठन के लिए आने वाले पैसों को इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य जुबैर हुसैन , पप्पू मंडल और आयशा बानो को भेजते थे। धीरज साव 2011 से पाकिस्तान के आतंकी खालिद के संपर्क में था। वह खमतराई में रहकर अंडा का ठेला लगाता था। खालिद ने उसे कम समय में पैसे कमाने का लालच दिया था। इस पर धीरज ने मौसेरे भाई श्रवण मंडल के नाम से बैंक खाता खुलवा दिया था। धीरज ने श्रवण के पास कई बार लाखों रुपये नकद पहुंचाए थे।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH