TS सिंहदेव के इस्‍तीफे पर CM भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बात

रायपुर , 17-07-2022 11:32:06 PM
Anil Tamboli
TS सिंहदेव के इस्‍तीफे पर CM भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बात
रायपुर 17 जुलाई 2022 -  मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से त्यागपत्र देने के बाद CM भूपेश बघेल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे टी एस सिंहदेव का इस्‍तीफा पत्र नहीं मिला है, जब मैं इसे प्राप्त करूंगा, तो इस पर आपस में बैठकर चर्चा करेंगे। उन्‍हाेंने कहा, इसकी जानकारी मुझे मीडिया से मिली। आपस में पूरा तालमेल है और जो भी मुद्दा है, उस पर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे। मुख्‍यमंत्री भूपेश जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

मीडिया के सवाल पर CM भूपेश बघेल ने कहा की TS सिंहदेव के इस्‍तीफे पर चर्चा करूंगा। कल उन्‍हें फोन लगाया था, लेकिन बात नहीं हो पाई। वहीं CM और छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों के बीच तालमेल को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कहा, आपस में पूरा तालमेल है और इस पर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस की जनघोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे TS सिंहदेव

2018 के चुनाव के लिए जनघोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी कांग्रेस ने TS सिंहदेव को सौंपी थी। सिंहदेव ने इसके लिए पूरे प्रदेश का दौरा किया था। समाज के लगभग हर वर्ग के बीच जाकर उन्होंने बात की। इसके आधार पर 36 बिंदुओं का जनघोषणा पत्र तैयार हुआ। कांग्रेस को प्रदेश में प्रचंड बहुमत (90 में से 69 सीट) का प्रमुख कारण यह जनघोषणा पत्र ही था।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH