केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की NIRF 2022 की रिपोर्ट , टॉप 100 में छत्तीसगढ़ से कोई विश्वविद्यालय नहीं

रायपुर , 16-07-2022 5:40:32 PM
Anil Tamboli
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की NIRF 2022 की रिपोर्ट , टॉप 100 में छत्तीसगढ़ से कोई विश्वविद्यालय नहीं
रायपुर 16 जुलाई 2022 -  एक बार फिर प्रदेश के उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। प्रदेश से एक भी विश्वविद्यालय को टाप -100 में जगह नहीं मिल पाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क( NIRF ) 2022 के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। इसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस बार छत्तीसगढ़ से नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी ( NIT) जहां पिछड़ गया है। वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट रायपुर ( IIM ) एक रैंक उछाल में है।

NIT इस बार 45.71स्कोर के साथ 65वें स्थान पर है। इसके पहले 2021 में यह 44.83 स्कोर के साथ 64वें स्थान पर था। 2020 में 67वें, 2019 में 74वें और 2018 में 81वें नंबर पर था। वहीं IIM इस बार 63.57 स्कोर के साथ 14वें पायदान पर है। पिछली बार 2021 में यह 62.12 स्कोर के साथ 15वें नंबर पर था। पिछले 2019 और 2020 में लगातार IIM 19वें पायदान पर रहा है। वहीं एम्स रायपुर 47.44 स्कोर के साथ देशभर में 49वें स्थान है।

एक बार फिर विश्वविद्यालयों की सूची में टाप 100 में राज्य से कोई विश्वविद्यालय नहीं है। इसके अनुसार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रैंक बैंड 151-200 और कलिंगा विश्वविद्यालय को रैंक बैंड 101-151 के बीच रखा गया है। वहीं कालेजों को कोई जगह नहीं मिली है। A ग्रेड के रविवि को 2020 में 101-150 रैंक बैंड के भीतर रखा गया था, 2019 में यह रैंक बैंड 151-200 रैंक के बीच था। प्रदेश के विश्वविद्यालयों का पिछले 06 साल से यही हालात है।

फार्मेसी संस्थानों में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का फार्मेसी संस्थान 40.12 स्कोर के साथ 78वें पायदान पर है। पिछली बार 2021 में यह 39.33 स्कोर हासिल कर देशभर में 71वें पायदान पर था। वर्ष 2020 में 59वां स्थान मिला था और 2019 में 48वीं रैंक थी। इस बार गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का फार्मेसी संस्थान भी पिछड़ चुका है। इस बार यह 47.89 स्कोर के साथ 43वें स्थान पर है। पिछली बार 2021 में 45.64 स्कोर के साथ 42वें स्थान पर था।

इस मामले में IIM रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार ककानी का कहना है कि पिछली बार हमम 15वें पायदान पर थे इस बार 14वें स्थान पर हैं। रिसर्च का दायरा लगातार बढ़ा है IIM रायपुर में विद्यार्थियों के प्लेसमेंट पैकेज में भी इजाफा हुआ है और नए कोर्स भी लांच हुए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH