स्कूल शिक्षा सचिव ने स्कुलो का किया औचक निरीक्षण , ​​​​प्राचार्य की दो और व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि रोकने के दिये निर्देश

रायपुर , 16-07-2022 6:28:29 AM
Anil Tamboli
स्कूल शिक्षा सचिव ने स्कुलो का किया औचक निरीक्षण , ​​​​प्राचार्य की दो और व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि रोकने के दिये निर्देश
रायपुर 15 जुलाई 2022 -  स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लेने आकस्मिक रूप से मंदिर हसौद हायर सेकेण्डरी स्कूल पहुंचे शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रबंधन की खामियों के चलते गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने शाला  संचालन की अव्यवस्था के लिए शाला प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि तथा व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। 

निरीक्षण के दौरान समय पर ड्यूटी पर न आने के मामले में हायर सेकेण्डरी स्कूल मंदिर हसौद के 10 कर्मियों जिसमें 7 शिक्षक , एक लिपिक , 2 भृत्य शामिल हैं, का आधे दिन का वेतन काटने की कार्रवाई भी की गई है। 

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षिक व्यवस्था का जायजा लेने औचक रूप से शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मंदिर हसौद और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परसदा पहुंचे थे। हायर सेकेण्डरी स्कूल मंदिर हसौद में शैक्षिक एवं प्रबंधन संबंधी अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने शाला प्राचार्य श्रीमती प्रेमशिला एक्का को कड़ी फटकार लगाई और शासन के नियम-निर्देशों के अनुसार शाला में शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में बरती जा रही लापरवाही चलते उनकी दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। 

शाला में शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का बच्चों को वितरण न कराकर शाला में डम्प रखने के मामलों को लेकर उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार एल.बी. व्याख्याता श्रीमती भुवनेश्वरी यादव से भी जवाब-तलब किया और उसकी एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए। 

निरीक्षण के दौरान स्कूल में समय पर न होने वाले जिन 10 कर्मियों की आधे दिन की वेतन काटने की कार्रवाई की गई है, उनमें श्रीमती प्रमिला वर्मा , एस.के. वर्मा , श्रीमती माला रानी मिश्रा , श्रीमती स्मृति सिंह , श्रीमती मेघा कुसर , श्रीमती हेमलता दीवान , ओंकेश्वर सोनवारी , श्रीमती संगीता ढीढी , हरिराम धृतलहरे और भूपेन्द्र कुमार शामिल हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH