छत्तीसगढ़ में तेजी से पैर फैला रहा है कोरोना , रायपुर और दुर्ग जिले ने बढ़ाई चिंता
रायपुर , 14-07-2022 8:12:18 AM
रायपुर 13 जुलाई 2022 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है प्रदेश में बुधवार को 386 कोरोना के मरीज मिले हैं वही आज 218 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं , प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2068 हो गयी है। वही आज एक भी मरीज की कोरोना से मौत नही हुई है। अगर बात करे आज हुए कोरोना टेस्ट की तो आज कुल 13944 लोगो की कोरोना जाँच की गई है।
अगर जिले वार नए संक्रमितों की बात करे तो बुधवार को रायपुर जिला 95 नए संक्रमितों के साथ टॉप 01 पर है तो दुर्ग जिला 66 नए संक्रमितों के साथ टॉप 02 पर और 35 नए संक्रमितों के साथ राजनांदगांव जिला टॉप 03 पर , 21 मरीजो के साथ मुंगेली जिला टॉप 04 पर तो 20 मरीजो के साथ बलौदाबाजार टॉप 05 पर है।
- अधिक जानकारी के लिए पेज को डाउनलोड करे -
















