छत्तीसगढ़ - सनकी प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान , सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या , फिर की खुदकुशी

रायपुर , 13-07-2022 9:27:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सनकी प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान , सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या , फिर की खुदकुशी
रायपुर 13 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने देर रात एक युवती पर ब्‍लेड के बाद सिर पर हथौड़े से हमलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक कमलेश कुमार साहू और अर्चना साहू के बीच प्रेम संबंध था। युवक ने शक में देर रात प्रेमिका की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका डायल 112 में कार्य कर रही थी। वहीं युवक भी दुर्ग के पुलगांव स्थित विद्युत विभाग में कार्यरत था। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश कुमार साहू जो कि इस प्रकरण में मृतिका का हत्यारा है। पुलिस को मौके से प्रेमी का लिखा सुसाइड नोट मिला है। प्रेमी ने लिखा जाना लेख हैं उक्त सुसाइड नोट के अनुसार कमलेश और मृतिका अर्चना साहू दोनों के बीच 12 साल से प्रेम संबंध था। दोनों का विवाह नहीं हुआ था। दोनों एक ही ग्राम फेकारी थाना उतई के रहने वाले हैं। मृतिका अर्चना विगत 5 वर्षों से डायल 112 में काल टेकर की नौकरी कर रही है। मृतक कमलेश का भी लगातार रायपुर में उसके पास आना जाना रहा है। विगत कुछ समय से कमलेश को अर्चना और एक अन्य व्यक्ति के बीच संबंधों को लेकर शक था। जिस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान था।

इसी शक में कमलेश ने 12-13 जुलाई की रात लगभग 3:30 बजे को अर्चना के पुरानी बस्ती के किराए के मकान में अर्चना साहू को हथौड़े व ब्लेड से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। अर्चना के पड़ोसियों ने इस घटना को देखा व अर्चना को बचाने व मृतक को समझाने की कोशिश की परंतु कमलेश ने कमरा बंद कर अर्चना की हत्या कर स्वयं फांसी लगा लिया।

पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुरानी बस्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई, जहां मृतिका के कमरे का दरवाजा खोलने पर मृतिका व आरोपी मृतक दोनों मृत अवस्था में मिले। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH