सौ दिनों के बाद एक बार फिर से पटरी पर दौड़ने लगी पैसिंजर ट्रेन , किराए में नही हुई कटौती

रायपुर , 12-07-2022 11:33:21 PM
Anil Tamboli
सौ दिनों के बाद एक बार फिर से पटरी पर दौड़ने लगी पैसिंजर ट्रेन , किराए में नही हुई कटौती
रायपुर 12 जुलाई 2022 -  रायपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लोकल ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। इससे तीन हजार लोकल यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोकल ट्रेन का परिचालन बंद होने से पांच हजार यात्री एक्सप्रेस और मेल में सफर करते थे। वर्तमान में यात्री 30 रुपये में रायपुर से दुर्ग और 55 रुपये में बिलासपुर तक सफर कर रहे हैं। वहीं एमएसटी में रायपुर से दुर्ग तक 185 और बिलासपुर तक 440 रुपये लग रहा है। एक दर्जन लोकल ट्रेन चलने से दुर्ग, भिलाई भाटापारा, बिलासपुर तक सफर करने वालों का सफर अब आसान हो गया है।

बता दे कि रायपुर से एक दिन में करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं, जिसमें वर्तमान में लोकल ट्रेनों में आठ हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। बिलासपुर, भाटापारा, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई से भारी संख्या में लोग सरकारी और निजी कार्यालयों में आकर काम करते हैं।कर्मचारी लोकल ट्रेनों से रायपुर आना-जाना करते थे, लेकिन रेलवे प्रशासन ने कोयला का संकट का हवाला देकर लोकल और एक्सप्रेस मिलाकर कुल 33 ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया था। करीब सौ दिन के बाद ट्रेनों का परिचालन दोबारा बहाल किया गया है। लोकल ट्रेन के शुरू ने यात्रियों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान करीब ढाई साल तक ट्रेन का परिचालन बंद था।ट्रेन के शुरू होने के बाद रेलवे ने ट्रेनों के किराये में वृद्धि कर दी थी। रेलवे वर्तमान में लोकल ट्रेन में भी एक्सप्रेस का किराया वसूल कर रहा है, इसलिए यात्रियों को दुर्ग-भिलाई और कुम्हारी के यात्रियों को पहले जहां सिर्फ 10 रुपये में देना पड़ता था, वहीं अभी 30 रुपये अधिक देना पड़ रहा है। यात्रियों को उम्मीद थी कि रेलवे टिकट के दामों में भी कटौती कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस बारे में रायपुर रेलवे के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया की लोकल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। इससे दुर्ग , बिलासपुर से आने जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH