छत्तीसगढ़ के कई नदी और नाले में उफान पर , पानी के तेज बहाव में बहे चार लोग

रायपुर , 12-07-2022 1:35:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के कई नदी और नाले में उफान पर , पानी के तेज बहाव में बहे चार लोग
रायपुर 11 जुलाई 2022 -  लगातार हो रही तेज बारिश से छत्तीसगढ़ के नदी और नालों में उफान की स्थिति बन गई है। रविवार को भिलाई में उफनती शिवनाथ नदी में पैर फिसलने से 14 वर्षीय किशोर बह गया। उसकी तलाश जारी है। बीते तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पानी के तेज बहाव में चार लोग बह चुके हैं। इनमे CRPF का एक जवान भी शामिल है। बीजापुर में भोपालपटनम ब्लाक में बंडा नाले में PDS के चावल से भरा ट्रक बह गया है।

पुलिस के मुताबिक नयापारा दुर्ग निवासी तुषार साहू (14) अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार की सुबह शिवनाथ नदी तट पर पहुंचा था। करीब साढ़े नौ बजे चारों बच्चे भिलाई में महमरा एनीकट पार कर रहे थे। इस दौरान तुषार का पैर फिसल गया और वो नदी में बह गया SDRF के जवानों ने तलाश शुरू की है। 

तुषार तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता ओडिशा में मजदूरी का काम करते हैं। मां घरेलू का करती है। उधर, बीजापुर जिले में 200 क्विंटल चावल, शक्कर सहित अन्य सामग्री से भरा ट्रक मनीष ट्रांसपोर्ट बीजापुर का बताया जा रहा है।

वहीं कांकेर के चारामा में 18 घंटे बाद नैनी नदी में बहे युवक का शव मिल गया। राजनांदगांव जिले में सावन माह के पहले ही दिन जिले के तीन जलाशय छलक गए हैं। मांगरा, रूसे व मड़ियान जलाशय में क्षमता से 70 प्रतिशत से अधिक जलभराव के बाद वहां के गेट खोले जा चुके हैं। इन जलाशयों से वर्तमान में सात हजार क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अब नालों के साथ ही छोटी नदियों का बहाव तेज हो गया है। हालांकि अभी कहीं भी बाढ़ या इस तरह की स्थिति नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH