नकली इंजन ऑयल बनाने वाली कंपनी में छत्तीसगढ़ पुलिस का छापा , ब्रांडेड कंपनी के नकली ऑयल जप्त

रायपुर , 10-07-2022 12:24:27 AM
Anil Tamboli
नकली इंजन ऑयल बनाने वाली कंपनी में छत्तीसगढ़ पुलिस का छापा , ब्रांडेड कंपनी के नकली ऑयल जप्त
रायपुर 09 जुलाई 2022 -  राजधानी के थाना खमतराई क्षेत्र में अलग-अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बेचने वाले आरोपी संचालक अगमदीप छाबड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग के संचालक अगमदीप छाबड़ा द्वारा ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली इंजन ऑयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किया जा रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग कंपनी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक ब्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर उसने ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा तथा स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से हीरो , बाइजर , मोटो गोल्ड , वेस्को , हाई मसण्ड्स , फीरो , पाॅवर एवं बस्टर के आधा लीटर , 01 लीटर एवं 05 लीटर के डिब्बों सहित 08 ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन ऑयल होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अगमदीप छाबड़ा से उक्त इंजन ऑयल पैकिंग करने एवं बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। जिस पर आरोपी अगमदीप छाबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त इंजन ऑयल कीमत।लगभग 1,88,100/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 519/22 धारा 420 भादवि. एवं 63 , 65 , 68 कापी राईट एक्ट 1957 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार आरोपी - अगमदीप छाबड़ा पिता रणजीत छाबड़ा उम्र 21 साल निवासी शंकर नगर रायपुर।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH