छत्तीसगढ़ - अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे है तो सावधान हो जाइए क्योंकि

रायपुर , 09-07-2022 12:45:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे है तो सावधान हो जाइए क्योंकि
रायपुर 08 जुलाई 2022 -  अगर आप स्टंटबाजी कर रहे हैं, आंड़ी-तिरछी गाड़ी चला रहे हैं या फिर तीन सवारी बैठाकर घूम रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पुलिस के साथ अब आम जनता भी जागरूक हो गई है। नियम तोड़ने वालों का तत्काल वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच रहा है। पुलिस उन पर भारी - भरकम जुर्माना भी ठोक रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। यातायात पुलिस द्वारा रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जारी किए गए शिकायत नंबर पर इन दिनों रोजाना 15 से 20 यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें आ रही हैं। कारण यातायात पुलिस की तुरंत और ताबड़तोड़ कार्यवाही और लोगों की जागरूकता है। जहां पहले तीन से चार ही शिकायतें आती थीं, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग शिकायत कर रहे हैं। 
बता दे की एक दिन पहले एक बाइक पर पांच लड़के और एक स्कूटी में चार लड़कियों के घूमने का वीडियो यातायात पुलिस के शिकायत नंबर पर भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों वाहन चालकों के खिलाफ 25-25 सौ का जुर्माना लगा दिया।

अगर आपके आसपास या सड़क में कोई यातायात नियमों जैसे हैलमेट न लगना, एक ही बाइक पर तीन से चार लोगों की सवारी, माडिफाई बाइक जो ज्यादा आवाज करती हो, तेज रफ्तार या अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आता है तो यातायात पुलिस शिकायत नंबर 9479191234 पर नाम, जगह और तारीख के साथ फोटो या वीडियो के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। खींची गई फोटो या वीडियो पर गाड़ी नंबर दिखाई देना चाहिए।

रायपुर यातायात के उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर ने कहा यातायात के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। रोजाना 15 से 20 शिकायतें पहुंच रही हैं। जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH