कांग्रेस संगठन चुनाव , छत्तीसगढ़ में 307 बीआरओ की सूची जारी , देखे किसे कँहा की मिली है जिम्मेदारी

रायपुर , 08-07-2022 12:08:21 PM
Anil Tamboli
कांग्रेस संगठन चुनाव , छत्तीसगढ़ में 307 बीआरओ की सूची जारी , देखे किसे कँहा की मिली है जिम्मेदारी
रायपुर 08 जुलाई 2022 -  कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर 307 ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों (बीआरओ) की नियुक्ति हुई है। अखिल भारतीय केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अनुमोदन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) हुसैन दलवाई ने बीआरओ की नियुक्ति की है। कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीआरओ की सूची जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई थी।

सीएम बघेल ने कहा था कि एक दिन में सूची जारी की जाए, लेकिन यह सूची एक सप्ताह बाद जारी हो पाई। बीआरओ अब जिलों में जाएंगे और ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। जहां सहमति बनेगी, वहां निर्विरोध निर्वाचन होगा। आम सहमति नहीं बनने की स्थिति में चुनाव कराया जाएगा।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अधिकांश ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन जाएगी। राजधानी रायपुर सहित कुछ जिलों में ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की जरूरत हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन चुनाव करीब डेढ़ महीने पीछे चल रहा है। ब्लाक संगठन का चुनाव 31 मई तक पूरा करना था, लेकिन अब 07 जुलाई से प्रक्रिया शुरू हो रही है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने समय सीमा में बदलाव किया है। तय समय पर संगठन चुनाव पूरा कर लिया जाएगा। संगठन चुनाव के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 16 अप्रैल से 31 मई के बीच ब्लाक कमेटी , 01 जून से 20 जुलाई तक जिला कमेटी , 10 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस की सामान्य सभा का चुनाव करना है। 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

रायपुर शहर के 12 ब्लाक में चुनाव अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं। इसमें संत कबीर दास ब्लाक में सुनील पांडेय, संत माता कर्मा में रमेश जैन, अरविंद दीक्षित में ज्ञानचंद जैन, खूबचंद बघेल में शहनवाज पाशा, शहीद पंकज विक्रम में गुरमीत चावला, महंत लक्ष्मीनारायण दास में अविनाश दास, सरदार वल्लभभाई पटेल में नरेश ठाकुर, शहीद भगत सिंह में हेमनारायण, कन्हैयालाल बजारी में स्र्पेश ठाकुर, गुस्र् घासीदास में अनिल अग्रवाल, पं जवाहर लाल नेहरू में लक्ष्मण पटेल और वीरांगन अवंति बाई ब्लाक में नीलम चंद्राकर को बीआरओ नियुक्त किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH