छत्तीसगढ़ में आज भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना , मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 01-07-2022 8:12:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना , मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 01 जुलाई 2022 -  मानसून की बेरुखी इस वर्ष लगातार बनी हुई है। जून के 30 दिनों में प्रदेश में 29 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। 13 जिलों में सामान्य से कम और तीन में अति कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 30 जून तक प्रदेश के दो जिलों में ज्यादा वर्षा हुई। नौ जिलों में सामान्य वर्षा, 13 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। साथ ही तीन जिलों में अति कम वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर में 73.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 59 प्रतिशत कम है। सरगुजा में 81.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 66 प्रतिशत कम है।

जशपुर में 69.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। मुंगेली में सर्वाधिक 211.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक है। कबीरधाम में भी 181 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक है। गौरतलब है कि इस वर्ष मानसून पिछले वर्ष की तुलना में सात दिन विलंब से पहुंचा है, लेकिन अभी तक इसकी बेरुखी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा की उम्मीद है। अब मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से बस्तर रहेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH