छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / 
फ्लाईट के बिजनेस क्लास में महिला के साथ रेप , एयरपोर्ट पर हुआ आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

फ्लाईट के बिजनेस क्लास में महिला के साथ रेप , एयरपोर्ट पर हुआ आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जाँच में जुटी

73.71

देश विदेश
अमेरिका 11 फरवरी 2022 - आज जहां दुनियाभर में लड़कियों को किसी से भी कम नहीं समझा जाता है। वहीं, ऐसे में भी महिलांए अब कहीं सुरक्षित नहीं है। कहने को तो फ्लाइट्स में सुरक्षा का बहुत ध्यान रखा जाता है, लेकिन अमेरिका के न्यूजर्सी से लंदन आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओवरनाइट फ्लाइट में एक महिला के साथ रेप होने की खबर सामने आई है। इस खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया है। हालांकि, यह वारदात 31 जनवरी 2022 की बताई जा रही है, लेकिन मीडिया में यह खबर अब सामने आई है।

दरअसल, दुनियाभर में जहां लोग कोरोना के चलते एक दूसरे से दूरी बना कर रखना ही समझदारी समझते हैं। वहीं, ऐसे माहौल के बीच भी देशभर में दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ समय में कई रेप की घटनाएं सामने आई है, लेकिन फ्लाइट में रेप की घटना होना आश्चर्यचकित कर देने वाली है। ख़बरों की मानें तो, 31 जनवरी को यूनाईटेड एयरलाइंस की एक ओवरनाइट फ्लाइट में न्यूजर्सी से लन्दन जा रही एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में 40 साल का एक ब्रिटिश नागरिक सफर कर रहा था। इसी बिजनेस क्लास में एक महिला अकेली सफर कर रही थी। जब रात के समय बाकी पैसेंजर गहरी नींद में सो गए तब उस ब्रिटिश नागरिक ने मौके का फायदा उठा कर महिला के साथ रेप किया।

इस घटना के दौरान महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। हालांकि, महिला ने इस मामले की शिकायत फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी और क्रू ने पुलिस से संपर्क किया। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, उसे पूछताछ के बाद जमानत मिल गई है। 

बता दें, इस घटना की पुष्टि लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया है कि, "इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई है। महिला और आरोपी एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन फ्लाइट के दौरान उन्हें आपस में बातचीत करते और ड्रिंक शेयर करते देखा गया था। पुलिस ने उसे केबिन की भी तलाशी ली और सैम्पल जुटाए जहां आरोपी की सीट थी।

फ्लाइट रिकॉर्ड की मानें तो, आरोपी और महिला अलग-अलग रो में बैठे थे, लेकिन इस वारदात से कुछ देर पहले दोनों को आपस में बातचीत करते देखा गया था। एयरलाइसं ने एक बयान में कहा, 'हम इस घटना की पुष्टि करते हैं, पीड़ित महिला काफी तनाव में नजर आ रही थी। हम पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।'
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/