छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / 
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुनाराम पाटले निलंबित

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुनाराम पाटले निलंबित

31.80

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 10 फरवरी 2022 -  धान खरीदी के लिए किसानों का फर्जी पंजीयन और नवीनीकरण के प्रकरण में धान खरीदी केंद्र तुलसी के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुनाराम पाटले को निलंबित कर दिया गया है।
 
कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर सतत निगरानी रखी गई। शिकायतों का त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सेवा सहकारी समिति तुलसी के धान खरीदी केंद्र किरीत, तुलसी में किसान के फर्जी पंजीयन के प्रकरण में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुनाराम पाटले को निलंबित कर दिया गया है।

उप संचालक कृषि के जारी प्रेस नोट के अनुसार सेवा सहकारी समिति तुलसी के धान खरीदी केन्द्र तुलसी / किरीत में किसानों के पंजीयन , नवीनीकरण में फर्जी पंजीयन करने के संबंध में पुनाराम काटले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने हेतु प्राप्त निर्देशानुसार किसानों के पंजीयन , नवीनीकरण में फर्जी पंजीयन करने के संबंध में जांच दल गठित कर जांच करायी गई। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में गंभीर अनियमितता पायी गयी।  पंजीयन आवेदन को सत्यापित करने वाले पुनाराम पाटले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की संलिप्तता और कर्तव्य में लापरवाही बरतना पाया गया।

पुनाराम पाटले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को महत्वपूर्ण कार्य में अनियमितता में  संलिप्तता और कर्तव्य में लापरवाही बरतने तथा जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर पुनाराम पाटले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  को तत्काल प्रभाव से निलंबित  किया गया है। 

निलंबन अवधि में पुनाराम पाटले का मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  बलौदा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/