जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
22 साल की बी एड की छात्रा को ट्यूसन पढ़ाते पढ़ाते 42 साल के शिक्षक को हो गया प्यार , फिर दोनों ने उठाया यह कदम

   cgwebnews.in   

22 साल की बी एड की छात्रा को ट्यूसन पढ़ाते पढ़ाते 42 साल के शिक्षक को हो गया प्यार , फिर दोनों ने उठाया यह कदम

22.81

देश
जयपुर 10 फरवरी 2022 - आमतौर पर गुरु और शिष्य के रिश्ते को बेहद पवित्र माना जाता है, मगर राजस्थान के भरतपुर में एक टीचर ने अपनी छात्रा के साथ भागकर ब्याह रचा लिया है. आरोपी शिक्षक की आयु जहां 42 साल है, वहीं छात्रा महज 22 साल की है. छात्रा भरतपुर में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और उसे लेकर भागने वाले आरोपी टीचर, इंग्लिश की ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाया करते थे. इसी दौरान 42 वर्षीय शिक्षक छात्रा को ले भागे और उससे शादी कर ली।

इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी, मगर लड़की टीचर के साथ जाने पर अड़ी रही. परिजनों के लाख समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और अपने प्रेमी टीचर के साथ चली गई. नदबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एंचेरा गांव में 42 वर्षीय सत्यवीर सिंह जनूथर में एक प्राइवेट ITI कॉलेज में इंग्लिश पढ़ाते थे. वो उसी गांव की निवासी 22 वर्षीय छात्रा सोनिया को इंग्लिश पढ़ाने के लिए उसके घर जाते थे. पढ़ाने के दौरान ही शिक्षक सत्यवीर, छात्रा को पसंद करने लगे और इस बीच ही दोनों के बीच प्रेम हो गया. इसके बाद शिक्षक और छात्रा ने घर से भागकर दिल्ली में आर्य समाज में विवाह रचा लिया।

वहीं छात्रा के परिजनों ने मथुरा गेट थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लड़की खुद थाने जा पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से विवाह किया है।

इस मामले को लेकर मथुरा गेट थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि बीते 21 जनवरी को मान सिंह नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी भतीजी सोनिया लापता है. सोनिया ने टीचर के साथ विवाह कर लिया है और दोनों बालिग हैं इसलिए लड़की ने सहमति जताई कि वह अपने पति के साथ जाना चाहती है, जिस पर लड़की को उसके पति के साथ भेज दिया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/