आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / 
आज का राशिफल , दिनाँक 08 फरवरी 2022 दिन मंगलवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

   cgwebnews.in   

आज का राशिफल , दिनाँक 08 फरवरी 2022 दिन मंगलवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

28.86

धर्म / ज्योतिष
- आज का राशिफल दिनाँक 08 फरवरी 2022 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। आप परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे।

वृष राशि - आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मिथुन राशि - आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद के लिए कहेंगे।  परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। आज अपने पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि - आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।  कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि - आज आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे।  करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए।  बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर प्लान बनायेंगे। आज आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि - आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवारवालों की इच्छा पूरी करेंगे। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।  आज आपकी सकारात्मक सोच किसी के लिये हितकर साबित होगी। आज आपको किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

तुला राशि - आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आज आपको व्यापार में रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी।  बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि - आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शाम को परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। आज आपका प्लान सफल रहेगा। प्रशासनिक नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज रुके हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा।

धनु राशि - आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन उत्तम रहेगा। 

मकर राशि - आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत है।  मित्रों से मिलने आज उनके घर जायेंगे। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि - आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। इस राशि के बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।  जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। 

मीन राशि - आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। आज आप परिवारवालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज हर जगह आपकी प्रशंसा होगी।  बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/