छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,, / छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत / छत्तीसगढ़ - 24 अप्रैल बुधवार से दो दिनों तक बंद रहेगी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब / 
CM भूपेश बघेल के बेटे की शादी की रस्में शुरू , कल होंगे फेरे , आज छत्तीसगढ़िया डिनर में मुनगा और जिमीकांदा की सब्जी

   cgwebnews.in   

CM भूपेश बघेल के बेटे की शादी की रस्में शुरू ,  कल होंगे फेरे , आज छत्तीसगढ़िया डिनर में मुनगा और जिमीकांदा की सब्जी

35.76

रायपुर
रायपुर 05 फरवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी है। मुख्यमंत्री निवास में विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रस्मों की कुछ तस्वीरों को खुद साझा किया है। विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दिग्गज राजनेताओं को भी आमंत्रित किया है। संभावना है कि प्रियंका गांधी भी कल रायपुर आ सकती हैं। शादी पूरे छत्तीसगढ़िया विधि-विधान से की जा रही है। आज का डिनर भी प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का ही रहेगा। आज चौसेला , जिमीकांदा और मुनगा की सब्जी परोसी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैवाहिक रस्मों में शामिल हैं। उनके बेटे के विवाह का उत्सव चल रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैवाहिक रस्मों में शामिल हैं। उनके बेटे के विवाह का उत्सव चल रहा है।
नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री का परिवार पहुंच गया है। वहां सुबह से ही शादी की रस्में शुरू हुई हैं। सबसे पहले चुल-माटी की रस्म निभाई गईं। परिवार की महिलाओं ने मंडप के लिए मिट्‌टी खोदी। उसके बाद विधि-विधान और पूजन के साथ मंडप स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और रायपुर की ख्याति वर्मा इसी मंडप में रविवार को सात फेरे लेने वाले हैं।

राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को ही वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, रविवार को प्रियंका गांधी भी विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सप्तगिरी शंकर उल्का शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल , रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेताओं का आना तय हो गया है। दूसरे राजनीतिक दलों के भी कुछ बड़े नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

ख्याती वर्मा के पिता का नाम स्व सुशील वर्मा व माता का नाम भावना वर्मा है. ख्याती वर्मा के एक भाई हर्षित वर्मा हैं. ख्याती वर्मा ने बीकॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल वे एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में बड़े पद पर काम कर रही हैं. करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ख्याती वर्मा का परिवार एक कृषक परिवार है. उनका परिवार किसानी के साथ ही समाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/