सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
बिलासपुर में चीनी डॉक्टर ने किया आर्थिक अटैक , पहली शिकार बनी महिला डॉक्टर

   cgwebnews.in   

बिलासपुर में चीनी डॉक्टर ने किया आर्थिक अटैक , पहली शिकार बनी महिला डॉक्टर

84.79

बिलासपुर
बिलासपुर 04 फरवरी 2022 - बिलासपुर जिले महिला डॉक्टर से 48 लाख़ की ठगी का मामला सामने आया है। शहर की महिला डॉक्टर ये सोशल मीडिया में दोस्ती कर पैसे और गहनों से भरा पार्सल भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। ठगी का एहसास होने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है। 

दरअसल राजकिशोर नगर निवासी महिला डॉक्टर कनुप्रिया की चीन के डॉक्टर योंग चींग से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। चीन के डॉक्टर ने बताया कि वह यूरोलॉजिस्ट है और लंदन में नौकरी करता है। चिकित्सा क्षेत्र के होने कारण दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे। इस बीच चीनी डॉक्टर ने एक पार्सल भेजने की बात कही और इसके बाद बीते 28 जनवरी को महिला डॉक्टर के मोबाइल पर कॉल आया।

कॉल करने वाले ने बताया कि, उनके नाम एक पार्सल आया है। जिसका कस्टम चार्ज 75 हज़ार जमा करना है। झांसे में आकर महिला डॉक्टर ने बताए बैंक अकाउंट नंबर में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पार्सल में रुपए और महंगा गोल्ड होने का झांसा दिया गया। 
इस पर महिला डॉक्टर किस्तों में पैसा ट्रांसफर करती रही। यही नहीं इसके बाद चीन के डॉक्टर ने बताया कि वह पढ़ाई करने लंदन आया था, लेकिन काम करने लगा इसके चलते उसे पकड़ लिया गया है। 

इस पर भी मदद करने के लिए महिला डॉक्टर ने बताए बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराए। इस तरह झांसा देकर आरोपियों ने करीब 48 लाख रुपए की महिला डॉक्टर से ठगी कर ली। अब महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत सरकंडा पुलिस से की है। जिस पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/