c
छत्तीसगढ़ - जल्द ही बिना रुपये दिए भी मिलेगी सरकारी दुकानों में शराब , लेकिन करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ - बोर्ड में पूरक आने पर एक और छात्रा ने की खुदकुशी , अब तक इतने छात्र लगा चुके है मौत को गले / छत्तीसगढ़ में EOW और ACB को साय सरकार ने किया फ्री हैंड?? , अब होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही / हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , कोलकाता के तीन कॉलगर्ल के साथ दो युवक गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - शादी नही होने से परेशान था युवक , हॉटल में लिया कमरा और लगा ली फाँसी / सक्ती - घर से दूर संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस मौके पर मौजूद / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो की बेरहमी से हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - हनुमानजी के मंदिर में चोरों का धावा , दानपेटी के रुपयों पर किया हाथ साफ / ओडिसा में कमल खिलाने गुरु खुशवंत साहेब के नेतृव में पसीना बहा रहे है बाराद्वार के भाजपा कार्यकर्ता / 
छत्तीसगढ़ - मामूली विवाद में ऑटो चालक की चाकू मार कर हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - मामूली विवाद में ऑटो चालक की चाकू मार कर हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

17.74

बिलासपुर
बिलासपुर 03 फरवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चाकू मार कर ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। ऑटो चालक युवक अपने भाई व भांजे के साथ दशगात्र कार्यक्रम में गया था। इस दौरान रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवक आए और सड़क में खड़े होने के नाम पर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। ऑटो चालक के मना करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जबड़ापारा निवासी राजेंद्र उर्फ छोटन केंवट पिता शनि केंवट (27) ऑटो चालक था। वह अपने भाई राकेश व भांजा शंकर के साथ चांटीडीह के इरानी मोहल्ले में अपनी बुआ के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तीनों रात करीब 8 बजे अरपा नदी के किनारे निर्माणाधीन सड़क की ओर गए थे। वहां राजेंद्र ऑटो रोक कर सड़क किनारे खड़ा हो गया। उसी समय चांटीडीह पठान मोहल्ला निवासी शाहिद खान और आवेश खान बाइक से आए।

राजेंद्र को देखकर सड़क पर खड़े होने की बात कहते हुए शाहिद ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। राजेंद्र ने उसे गाली देने से मना किया, तब उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते बाइक के पीछे बैठे शाहिद ने चाकू निकाल कर राजेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसके भाई और भांजे ने परिजन के साथ इलाज के लिए उसे CIMS लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजेंद्र की मां लछनबाई ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक जब राजेंद्र से गाली-गलौज कर उलझ रहे थे, तब वह मौके पर पहुंच गई। विवाद होते देखकर वह अपने बेटे राजेंद्र को खींच कर ले जा रही थी। तभी एक युवक गाली देते हुए आया और राजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना के बाद बाइक सवार आवेश खान अपनी बाइक लेकर भाग गया। घायल राजेंद्र के परिजन उसे अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए। तभी हमलावर शाहिद नदी तरफ दौड़ते हुए भाग निकला। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी आवेश खान को पकड़ लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी शाहिद खान की तलाश की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/