महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / 
छत्तीसगढ़ - स्कूल और आँगनबाड़ी केन्द्र 08 फरवरी तक बंद , कलेक्टरने जारी किया आदेश

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - स्कूल और आँगनबाड़ी केन्द्र 08 फरवरी तक बंद , कलेक्टरने जारी किया आदेश

68.64

मुंगेली
मुंगेली 03 फरवरी 2022 -  मुंगेली जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नए वेरियंट ओमिक्रॉन संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संभावित उपाय अमल में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के विकासखण्ड पथरिया में कोविड पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक होने के फलस्वरूप विकासखण्ड पथरिया में संचालित समस्त शासकीय , अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 08 फरवरी 2022 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पॉजिटिविटी दर कम नहीं होने के स्थिति में शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने की तिथि में वृद्धि की जा सकेगी।

कलेक्टर वसंत ने पूर्व की भांति ऑनलाईन कक्षाओं का संचालन तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी टू ईट का वितरण, गर्भवती माताओं एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को टिफिन के माध्यम से गरम भोजन यथावत प्रदान करने, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निर्धारित मीनू अनुसार गरम भोजन एवं पोषण सामग्री का वितरण यथावत करने, गृह भेंट के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा तथा सजग अभियान अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां जारी रखने के साथ समय-समय पर शासन द्वारा कोविड 19 (कोरोना वायरस) हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/