छत्तीसगढ़ - उफनते नहर में कोयले से भरी हायवा गिरी , ड्राइवर हुआ लापता , तलाश जारी / घर से भागी युवती के साथ जंगल मे रेप , मदद करने के बहाने आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम / सक्ती में कांग्रेस को एक बार फिर लगा जोर का झटका , जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा  / छत्तीसगढ़ में थम गया बारिश का दौर , गर्मी करेगा हलाकान , IMD ने जताई यह संभावना / अम्बिकापुर से आ रही रॉयल बस हादसे का शिकार , 15 से अधिक यात्री घायल , 07 की हालत नाजुक / छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी / बेटे के साथ बेडरूम में रंगरेलियां मना रही थी चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला अध्यक्ष , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह / सक्ती - शौचालय में डिलीवरी के मामले में बुरा फंसा गोमती देवी हॉस्पिटल प्रबंधन , हो सकता है लायसेंस निरस्त / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - कांग्रेस प्रत्याशी के कमरे FST ने दी दबिस , पूरे कमरे की ली तलाशी , जाने क्या है मामला / 
छत्तीसगढ़ - कोविड कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे शिक्षक की मौत , टीचर्स एसोसिएशन ने की यह माँग

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - कोविड कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे शिक्षक की मौत , टीचर्स एसोसिएशन ने की यह माँग

56.50

कबीरधाम
कवर्धा 01 फरवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कोविड ड्यूटी कर रहे 45 साल के एक शिक्षक की मंगलवार दोपहर को मौत हो गई। उसकी ड्यूटी होम आइसोलेशन के कॉल सेंटर में लगी थी। दोपहर में बाहर निकलते समय सीढ़ी पर अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रेंगाखारखुर्द निवासी शेरू खान (45) कवर्धा ब्लॉक के बरबसपुर संकुल केंद्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी जिला ग्रंथालय में बनाए गए होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में लगाई गई थी। यहां शिक्षक दो शिफ्ट में काम कर रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक शेरू ग्रंथालय से बाहर निकलते समय सीढ़ी पर गिर पड़े , आस पास के लोग और साथियों ने देखा तो उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

बताया जा रहा है कि शिक्षक शेरू खान पहले से ही हार्ट के पेशेंट थे। ऐसे में अंदेशा है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है। टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षक के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी ने कहा कि कोरोना ड्यूटी में संलग्न शिक्षकों के लिए 50 लाख बीमा कवर देने की मांग लगातार करते आ रहे हैं। शिक्षक शेरू खान का निधन होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी के दौरान हुआ है। अतः जिला प्रशासन उनके परिजनों को अविलंब राशि प्रदान करे।

CMHO डॉ. एस के मंडल ने बताया कि जिले में 501 एक्टिव केस हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में है। इन मरीजों की प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेने के लिए होम आइसोलेशन कॉल सेंटर शुरू किया गया है। इसके माध्यम से मरीजों के बारे में जानकारी ली जाती है, ताकि दिक्कत हो तो मदद पहुंचाई जा सके। सेंटर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक शिक्षकों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, जो कि 11 फरवरी तक चलेगी।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/